CricketSportsVideos

1st स्लिप से डाइव लगाकर लेग स्लिप में लपका कैच, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Spread the love

स्लिप में फील्डिंग करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। स्लिप में खड़े फील्डर को कैच लपकने के लिए सोचने का ज्यादा समय नहीं मिलता है और रिऐक्शन समय काफी कम रहता है, ऐसे में अगर आप में फुर्ती नहीं है तो आप स्लिप में फील्डिंग कर ही नहीं सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में 50 ओवर के एक प्रोविंशियल मैच के दौरान एक खिलाड़ी ने स्लिप में ऐसा कैच लपका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और आप भी इस वीडियो को देखकर दंग रह जाएंगे। पहली स्लिप में खड़े फील्डर ने अपनी उल्टी तरफ डाइव लगाई और लेग स्लिप पर कैच लपका।

फ्लैशस्कोर क्रिकेट कमेंटेटर्स के ट्विटर अकाउंट से इस कैच का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘दक्षिण अफ्रीका के प्रोविंशियल 50 ओवर प्रतियोगिता का यह ऑल-टाइम ग्रेट स्लिप कैच है यह।’ दक्षिण अफ्रीका हमेशा से अपनी फील्डिंग के लिए मशहूर रहा है। जोंटी रोड्स, जिन्हें दुनिया का बेस्ट फील्डर कहा जाता है, वह भी दक्षिण अफ्रीका से ही हैं। इसके अलावा एबी डिविलियर्स भी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं।

https://twitter.com/cricketdistrict/status/1365283317214552065

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *