CricketIPL 2024Sports

PBKS vs RCB Turning Point: ओडियन स्मिथ 18वें ओवर में जड़े तीन छक्के,17वें ओवर में अनुज रावत ने दिया था जीवनदान

Spread the love

मुंबई:आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ शुरुआत की। लीग के अपने पहले मुकाबले में मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए बेंगलुरु ने 205 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। पंजाब ने 206 रनों के लक्ष्य को 19वें ओवर में 5 विकेट हासिल कर लिया। इस मैच में एक समय बेंगलुरु की टीम जीत की तरफ बढ़ती दिख रही थी, लेकिन 17वें ओवर में फील्डर की गलती और फिर 18वें ओवर में ओडियन स्मिथ (Odean Smith) के कमाल की वजह से उसे हार मिली।

पंजाब को जीत के लिए 4 ओवर में 44 रन की जरूरत थी। पिच पर शाहरुख खान के साथ ओडियन स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे। 17वें ओवर में हर्षल पटेल ने पहली तीन गेंद पर सिर्फ तीन रन दिए। चौथी गेंद पर स्मिथ ने डीप कवर पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे वहां फील्डर कर रहे अनुज रावत के पास गई। उनके लिए यह आसान कैच था, लेकिन अनुज इसे लपक नहीं सके और स्मिथ को जीवनदान मिल गया।

यूक्रेन से भाग रहे पुतिन? रूसी सेना ने बदला प्‍लान, अब दोनबास को ‘स्‍वतंत्र’ कराने पर जोर

इसके बाद 18वें ओवर में स्मिथ ने मैच का पासा ही पलट दिया। पंजाब को 36 रन चाहिए थे और उन्होंने मोहम्मद सिराज के खिलाफ तीन छक्के के अलावा एक चौका जड़ा। इस ओवर में पंजाब को दो अतिरिक्त समेत कुल 25 रन मिले। स्मिथ ओवर की पहली, तीसरी और छठी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद अंतिम दो ओवर में पंजाब को सिर्फ 11 रन चाहिए थे, जो शाहरुख खान ने एक ओवर में ही बना दिए।

इससे पहले नये कप्तान फाफ डु प्लेसिस की 88 रन की आतिशी पारी और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी के दम पर आरसीबी ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। अपनी पारी की शुरुआत 30 गेंद में 17 रन बनाने वाले डु प्लेसिस ने 57 गेंद की पारी में सात छक्के और चार चौके लगाए। कोहली ने 29 गेंद में एक चौका और दो छक्के जड़ित नाबाद पारी में 41 रन बनाये। आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक ने 14 गेंद में नाबाद 32 रन बनाये। उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के जड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *