CricketSportsT-20 World CupVideos

Mohammad Haris: नौसिखिए पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उतारा कागिसो रबाडा का भूत, अश्विन भी हो गए फैन

Spread the love

सिडनी: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका (PAK vs SA) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) का मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह टूर्नामेंट का 36वां मैच है। फखर जमान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह मोहम्मद हारिस को मौका मिला। पहले ओवर में मोहम्मद रिजवान के आउट होने के बाद हारिस क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे।

 

रबाडा की कर दी कुटाई

मोहम्मद हारिस पहले ही ओवर में क्रीज पर आ गए। साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा ओवर कागिसो रबाडा ने डाला। पहली दो गेंद डॉट खेलने के बाद बाबर आजम ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। चौथी गेंद रबाडा ने आगे फेंकी और हारिस ने उसे मिड विकेट पर छक्के के लिए भेज दिया। छक्का खाने के बाद रबाडा ने पटकी हुई गेंद फेंकी। हारिस इसके लिए भी तैयार थे। उन्होंने ऑफ स्टंप पर आकर रबाडा की गति का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग पर छक्का लगा दिया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)


कागिसो रबाडा ने एक बार फिर पटकी हुई गेंद फेंकी। सिडनी की पिच में पर्थ जैसी उछाल नहीं है। गेंद मोहम्मद हारिस के कंधे तक आई और उन्हें इसे भी लेग साइड में चौके के लिए भेज दिया। इसके बाद अगले ओवर में भी वेन पार्नेल के खिलाफ हारिस ने चौका लगाया। रविचंद्रन अश्विन भी उनकी बल्लेबाजी के फैन हो गए हैं।

 


नोर्तजे का बने शिकार

साउथ अफ्रीका के लिए एनरिच नोर्तजे ने 5वां ओवर डाला। ओवर की तीसरी गेंद को हारिस ने विकेटकीपर के ऊपर से स्कूप कर दिया। इस गेंद की स्पीड 148 किमी प्रति घंटे थी। लेकिन अगले ही गेंद पर वह आउट हो गए। नोर्तजे की गेंद को हारिस ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे पैड पर आकर लगी। डीआरएस लेने के बाद भी वह नहीं बचे। हारिस के बल्ले से 11 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन निकले।

कौन हैं मोहम्मद हारिस?

दाएं हाथ के 21 वर्षीय बल्लेबाज मोहम्मद 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। 2021 में उन्हें पहली बार पाक सीनियर टीम में जगह मिली। इसी साल उन्होंने पेशावर जाल्मी के लिए पीएसएल में डेब्यू किया था। वेस्ठइंडीज के खिलाफ जून में उन्हें वनडे डेब्यू करने का मौका मिला। सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हारिस ने पाकिस्तान के लिए पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इस मैच से पहले उन्होंने 5 ही इंटरनेशनल मैच खेले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *