National

Spider Monkey: इस बुद्धिमान बंदर का 1700 साल पुराना राज जानिए, क्यों दी गई थी बलि?

Spread the love

हाइलाइट्स

  • 1700 साल पहले का स्पाइडर मंकी का कंकाल मिला
  • माना जा रहा कि इसकी बलि दे दी गई थी
  • संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया था गिफ्ट
नई दिल्ली: कुत्तों के बारे में कहा जाता है कि वे प्राचीन काल से इंसानों के वफादार और साथ में रहते आ रहे हैं। दक्षिण अमेरिका में मेक्सिको के तियोतिहुआकन में खुदाई के दौरान 1700 साल पुराना एक स्पाइडर मंकी का कंकाल मिला है। यह एक मादा थी। शोध से पता चला है कि स्पाइडर मंकी को उस समय दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप की दो प्रमुख ताकतों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के लिए उपहार के तौर पर दिया गया था। बताते हैं कि बाद में इसकी बलि दे दी गई थी। इस पूर्ण कंकाल से पता चलता है कि प्री-हिस्पैनिक मेक्सिको के समय दो प्राचीन शक्तियों तियोतिहुआकन और माया के बीच सामाजिक-राजनीतिक संबंध कैसे हुआ करते थे। सवाल यह भी है कि ऐसा क्या हुआ कि इस बुद्धिमान बंदर की बलि दे दी गई?

शोधकर्ताओं की टीम 2015 से तियोतिहुआकन (मेक्सिको) के प्लाजा ऑफ कॉलम्स कॉम्प्लेक्स में खुदाई कर रही थी। स्पाइडर मंकी के इस साक्ष्य से Teotihuacán और माया के बीच गिफ्ट डिप्लोमेसी के साथ ही सदियों पहले बंदर को बंधक बनाकर रखने की पुख्ता जानकारी मिलती है। इसकी विस्तार से जानकारी जर्नल PNAS में प्रकाशित की गई है। इसकी तुलना चीन की पांडा कूटनीति से की जा रही है।

spider monkey

स्पाइडर मंकी।

आज के समय में भी चीन के राष्ट्रपति दुनियाभर के देशों में जाते हैं तो अपने समकक्ष को पांडा गिफ्ट करते हैं। ओकलाहोमा, एरिजोना के प्रोफेसर और एक्सपर्ट बताते हैं, ‘तियोतिहुआकन ने हर तरफ के लोगों को आकर्षित किया था। यह एक ऐसी जगह थी जहां लोग अपने सामान, संपत्ति और विचारों के आदान-प्रदान के लिए आते थे। यह इनोवेशन वाली जगह थी।’

इस मादा बंदर की मौत के समय उम्र 5 से 8 साल के बीच बताई जा रही है। बंदर के कंकाल के पास एक गोल्डन बाज और कई रैटल स्नेक के भी निशान मिले हैं। आसपास कई अद्वितीय कलाकृतियां पाई गई हैं। शोध से पता चलता है कि इस बंदर को तीन साल की उम्र में बंधक बनाया गया था। यह दो साल से ज्यादा समय तक बंधक ही रहा। इस दौरान उसे मक्का आदि खाने को मिला था। तियोतिहुआकन पहुंचने से पहले वह ऐसे वातावरण में रहा था, जहां उसे पत्ते और जड़ें खाने को मिली थीं। माना जा रहा है कि किसी रस्मी कार्यक्रम में उसकी बलि दे दी गई थी।

 

  1. ये मध्य और दक्षिणी अमेरिका के जंगलों में पाई जाने वाली बंदरों की विशेष प्रजाति है। ये काफी बुद्धिमान माने जाते हैं लेकिन तेजी से खत्म हो रहे हैं।
  2. इनके बारे में कहा जाता है कि आसानी से इन्हें बंधक बनाकर या कहें कि पाला जा सकता है। लंबा शरीर और पूंछ, उन्हें दूसरे बंदरों से अलग करती है।
  3. ये पेड़ों की ऊंचाई पर रहते हैं। वैसे तो फल खाना इन्हें पसंद है लेकिन कभी-कभार पत्तियां, फूल और कीड़े-मकोड़े भी खा लेते हैं।
  4. यह एक सामाजिक प्राणी माना जाता है और ये करीब 35 के समूह में रहते हैं। अपने विशाल आकार के कारण ये लोगों का भोजन बनते हैं।
  5. जंगलों को हो रहे नुकसान के कारण और शिकार के चलते इनकी तादाद घट रही है। मलेरिया की स्टडी में इस बंदर का काफी इस्तेमाल होता रहा है।
  6. क्या स्पाइडर मंकी खतरनाक होते हैं? इसका जवाब एक शोध में है जिससे पता चलता है कि 23.1 प्रतिशत घटनाओं में ही गंभीर चोट आई।
  7. वैसे ये शांत स्वभाव के होते हैं। नाम स्पाइडर मंकी होने की वजह इनका लुक है। ये स्पाइडर की तरह दिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *