TechnologyTips And Tricks

Google पर जरूर सर्च करें ये 1 शब्द और आपकी स्क्रीन पर हो जाएगी रोशन, कमाल की है ये ट्रिक

Spread the love

हाइलाइट्स

  • दिवाली 2022 पर गूगल का सरप्राइज
  • दिवाली पर जरूर सर्च करें ये शब्द
  • हर जगह दिखेगी रोशनी ही रोशनी
नई दिल्ली। Diwali 2022: दीपावली की उल्टी गिनती करीब-करीब शुरू हो चुकी है। पूरे देश में इस त्यौहार को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जहां लोग एक तरफ अपने घर को सजा रहे हैं वहीं, Google ने भी एक शुरुआत की है। वो भी अपने प्लेटफॉर्म को दिए से सजा रहा है। कंपनी ने यूजर्स को दिवाली सरप्राइज दिया है। आपको बस Google पर कुछ सर्च करना होगा और आपकी डिवाइस दिए से रोशन हो जाएगी। वो कैसे? चलिए आपको बताते हैं।

कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @GoogleIndia से एक ट्वीट किया है। इसमें कंपनी ने अपने सरप्राइज के बारे में बताया है। गूगल इंडिया की वेबसाइट पर Diwali सर्च करने पर आपको इस त्यौहार से संबंधित कई डिटेल्स दी गई होंगी। इसमें आपको ऊपर ही एक दिया दिखाई देगी जो क्लिकेबल होगा। बस यही दिया आपकी स्क्रीन को रोशन कर देगा। चलिए जानते हैं कैसे।

  • अपनी ब्राउजर विंडो में Google सर्च पर जाएं। क्रोम ब्राउजर का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Diwali या Diwali 2022 कीवर्ड सर्ज करें।
  • जो भी रिजल्ट आपको दिखाई देंगे उसमें ऊपर एक दिया दिखाई देगा।
  • इस दिए पर आपको क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपको स्क्रीन पर खूब सारे दिए दिखाई देंगे।
  • इसके बाद जहां भी आप कर्सर लेकर जाएंगे आपको वहां पर रोशनी दिखाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *