HockeySports

Hockey World cup 2023: आकाशदीप और शमशेर सिंह के तूफान में उड़ा वेल्स, भारत ने 4-2 से दर्ज की धमाकेदार जीत

Spread the love

हॉकी विश्व कप 2023 के अपने तीसरे मैच में भारत ने वेल्स को से 4-2 हरा दिया। हालांकि इस जीत के बावजूद टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान रही। इस कारण अब टीम इंडिया को अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर खेलना होगा। भारत का क्रॉसओवर मैच न्यूजीलैंड के साथ होगा। वेल्स के खिलाफ इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे अधिक आकाशदीप सिंह ने दो गोल दागे। इसके अलावा शमशेर सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया।

पूल डी में भारत और इंग्लैंड के के पास 7-7 अंक है लेकिन गोल के मामले में टीम इंडिया पीछे रह गई। इस कारण अब उसे अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराना होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा।

शमशेर सिंह ने खोला खाता

भारत और वेल्स के बीच मुकाबले का पहला क्वार्टर बिना गोल के रहा था। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी थी लेकिन दूसरे क्वार्टर के 21वें मिनट में शमशेर सिंह ने टीम इंडिया के लिए गोल दागकर खाता खोल दिया। इस तरह हाफ टाइम के खेल तक भारत ने मैच में 1-0 की बढ़ बनाकर रखी लेकिन दूसरे हाफ में आकाशदीप ने मोर्चा संभाला और दनदनाता हुआ मैदानी गोल दागकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

मैच में 2-0 से पिछड़ने के बाद वेल्स की टीम में एक नई ऊर्जा आ गई और तीसरे क्वार्टर में देखते ही देखते दो उसने भी दो गोल दागकर स्कोर को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। हालांकि आकाशदीप ने मैच के 45वें मिनट में एक और बेहतरीन मैदानी दाग दिया। इस तरह स्कोर अब 3-2 का हो गया।

तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म हो चुका था और अंतिम 15 मिनट शुरुआत हो चुकी थी। भारतीय खिलाड़ी वेल्स के रक्षापंक्ति को नहीं भेदने लगातार कोशिश में थे लेकिन फाइनल हूटर के बजने से कुछ मिनट पहले टीम इंडिया ने पेनल्टी कॉनर हासिल कर लिया।

हैरानी की बात यह रही की भारत के पेनल्टी कॉर्नर का वेल्स बिना गोलकीपर के सामने खड़ा था। ऐसे में भला भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह कहां मौका चूकने वाले थे। हरमनप्रीत के ड्रैग फ्लिक के सामने वेल्स के बचाव दल का कोई जवाब नहीं था। गेंद गोल पोस्ट में जाते ही भारत की जीत 4-2 से लगभग पक्की हो गई। क्योंकि इससे पहले वेल्स कोई और जवाब देता रेफरी ने फाइनल हूटर बचाकर मैच को समाप्त करने की घोषणा कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *