International

Shinzo Abe shot: जानें कौन था वो शख्‍स जिसने शिंजो आबे को मारी गोली, हमले के बाद भी क्‍यों वहीं खड़ा रहा

Spread the love

हाइलाइट्स

  • स्‍थानीय मीडिया की मानें तो जिस शख्‍स ने आबे को गोली मारी है, उसकी उम्र 40 वर्ष है।
  • शिंजो आबे जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक पद पर रहने वाले पीएम रहे हैं।
  • साल 2020 में कोलाइटिस बीमारी के चलते उन्‍होंने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था।
टोक्‍यो: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी गई है। आबे, जिस समय स्‍टेज पर भाषण दे रहे थे, उन पर उसी समय हमला किया गया। आबे को दो गोलियां मारी गई हैं और हमलवार वहीं खड़ा रहा। उसने भागने की भी कोई कोशिश नहीं की। आबे पर हमला क्‍यों हुआ और किसने इस साजिश को अंजाम दिया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आबे वो लीडर हैं जिनका सम्‍मान दुनिया के कई नेता करते हैं। फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जाएगी। आबे इस समय अस्‍पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत फिलहाल बेहद गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना ने दुनिया भर के नेताओं को हिला दिया है।

40 साल का हमलावर
स्‍थानीय मीडिया की मानें तो जिस शख्‍स ने आबे को गोली मारी है, उसकी उम्र 40 वर्ष है। उसका नाम यामागामी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जो गन, यामागामी ने यूज की, वो 3डी प्रिंटेड थी स्‍थानीय पुलिस की तरफ से इस पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। शिंजो आबे जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक पद पर रहने वाले पीएम रहे हैं। वो 52 वर्ष की उम्र में देश के पीएम चुने गए थे। उनके नाम पर सबसे कम उम्र का पीएम होने का रिकॉर्ड भी है। साल 2020 में कोलाइटिस बीमारी के चलते उन्‍होंने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

LIVE: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान मारी गोली, बुरी तरह से घायलजापान जहां पर ये घटना हुई है, वहां गन लॉ दुनिया में सबसे सख्‍त हैं। हर साल गोलीबारी की घटनाओं में मरने वालों की संख्‍या सिर्फ इकाई के आंकड़ें तक ही रहती है। आबे पर हमले के लिए स्‍टेनगन का प्रयोग किया गया है। वो एक चुनावी रैली में थे जब ये घटना हुई।
स्‍थानीय फायर डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है कि पूर्व पीएम आबे को दिल का दौरा भी पड़ा है। पब्लिक ब्रॉडकास्‍टर एनएचके और क्‍योदो की तरफ से कोर्डियो रेस्‍पेरेटरी शब्‍द का प्रयोग तब तक किया जाता है जब तक डॉक्‍टर की तरफ से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती। उनकी स्थिति पर पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही फायर डिपार्टमेंट ने इस पर कुछ कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *