Sports

LIVE: जानें चौथे टेस्ट के पहले दिन की पांच बड़ी बातें

Spread the love

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर समाप्त होने के बाद भारतीय पारी का भी आगाज हो गया है। टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस समय क्रीज पर रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी खेल रही है। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित करते हुए उनकी पारी 205 रनों पर समेट दी। भारत की तरफ से लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके।

India vs England 4th Test Live Match Updates-

4:07 PM: तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई। गिल इस दौरान अपना खाता भी नहीं खोल सके।

4:02 PM: इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर समाप्त होने के बाद भारत की पारी का आगाज हो गया है। क्रीज पर इस समय रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी खेल रही है।

3:53 PM: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 205 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। 

3:45 PM: इंग्लैंड टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम का स्कोर 200 के पार कर दिया है। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं।

3:35 PM: अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पारी का चौथा विकेट हासिल करते हुए डोमिनिक बेस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इंग्लैंड अब ऑलआउट होने से एक विकेट दूर है। टीम का स्कोर 189-9 है।

3:31 PM: अक्षर पटेल ने डेनियल लॉरेंस को आउट कर इस पारी का अपना तीसरा विकेट झटक लिया है। इंग्लैंड ने यह विकेट 188 रनों के स्कोर पर गंवाया। 3:25 PM: इंग्लैंड धीरे-धीरे 200 रन पूरे करने के करीब पहुंच चुका है। टीम के लिए डेनियल लॉरेंस शानदार पारी खेल रहे हैं। वो अपनी फिफ्टी के काफी नजदीक हैं। टीम का स्कोर 187-8 है।

3:00 PM: ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ इस पारी का पहला विकेट हासिल करते हुए ओली पोप को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 87 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड का स्कोर 167-6 है।

2:41 PM: ओली पोप और डेनियल लॉरेंस की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। दोनों खिलाड़ी 23-23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

2:15 PM: पहले दिन का टी ब्रेक हो गया है। इंग्लैंड ने इस दौरान 144-5 का स्कोर बनाया। बेन स्टोक्स 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से  अब तक अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया है। 

2:02 PM: भारत ने 121 रनों पर ही इंग्लैंड के पांच विकेट झटक लिए हैं। टीम चाहेगी कि वह अगले पांच विकेट भी जल्दी से झटक कर इंग्लिश टीम की पारी समेट दे। इस समय ओली पोप और डेनियल लॉरेंस की जोड़ी क्रीज पर है। भारत की तरफ से अब तक अक्षर पटेल और सिराज ने दो-दो और वॉशिंगटन ने एक विकेट लिया है।  

1:42 PM: इंग्लैंड की टीम को उस समय बड़ा झटका लगा, जब टिक कर खेल रहे बेन स्टोक्स 55 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसी के साथ इंग्लैंड की आधी टीम वापस पवेलियन लौट गई।

1:31 PM: इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भारतीय गेंदबाजों के दबदबे के बीच टेस्ट करियर की 24वीं फिफ्टी पूरी कर ली है। उनके साथ इस समय ओली पोप दे रहे हैं, जो 11 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम का स्कोर 114-4 है।

1:12 PM: इंग्लैंड टीम ने बेन स्टोक्स की शानदार पारी के दम पर पहली पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। उनके साथ ओली पोप 9 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की तरफ से अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए हैं।

1:00 PM: बेयरस्टो का विकेट गंवाने के बाद बेन स्टोक्स ओली पोप के साथ पारी को संवारने में जुटे हैं। उन्होंने अब तक इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 37 रन बनाए हैं। टीम का स्कोर 93-4 है।

12:28 PM: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टिक कर खेल रहे जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन की राह दिखाई। यह उनका इस पारी का दूसरा विकेट था। नए बल्लेबाज ओली पोप हैं। टीम का स्कोर इस समय 78-4 है।

12:15 PM: लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो 28 और बेन स्टोक्स 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

11:31 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दिन का लंच ब्रेक हो गया है। इंग्लैंड ने इस दौरान 74-3 का स्कोर बनाया। यह सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो नाबाद लौटे हैं।

11:01 AM: तीन विकेट 30 रनों के स्कोर पर ही गंवाने के बाद इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो की बल्लेबाजी के दम पर 50 रन पूरे कर लिए हैं। भारत की तरफ से अब तक अक्षर ने दो और सिराज ने एक विकेट लिया है।

10:36 AM: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टीम को बड़ी सफलता दिलाते हुए कप्तान जो रूट को पवेलियन की राह दिखाई। टीम का स्कोर 30-3 है।

10:13 AM: अक्षर पटेल का अपने घरेलू मैदान पर जलवा बरकरार है। उन्होंने पहले सिब्ली को पवेलियन लौटाया और अब उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज जैक क्राउॅली को आउट किया। इंग्लैंड का स्कोर इस समय 15-2 है।

10:03 AM: लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने टीम को पहली सफलता दिलाते हुए डोमिनिक सिब्ली को पवेलियन भेजा। उन्होंने दो रन बनाए।

09:37 AM: ईशांत शर्मा की बेहतरीन गेंद को जैक क्रॉउली खेलने से चूक गए और गेंद उनके पैड पर लगी। ईशांत ने यहां जोरदार अपील की। टीम ने इसके बाद रिव्यू भी लिया जो सफल नहीं हो सका।

09:30 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट शुरू हो गया है। क्रीज पर इस समय जैक क्रॉउली और डोमिनिक सिब्ली के रूप में इंग्लैंड की सलामी जोड़ी मौजूद है।

09:25 AM: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का यह एक कप्तान के तौर पर 50वां टेस्ट मैच है।

09:10 AM: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *