CricketIPL 2024Sports

DC vs MI, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर दर्ज की रोमांचक जीत, वॉर्नर ब्रिगेड ने लगाया ‘हार का चौका’

Spread the love

मुंबई इंडियंस (एमआई) का आईपीएल 2023 में जीत का खाता खुल गया है। मुंबई ने लगातार दो हार के बाद मंगलवार को रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की। मुंबई को अंतिम गेंद पर जीत मिली। बता दें की डीसी की यह लगातार चौथी हार है। दिल्ली ने अक्षर पटेल (54) और कप्तान डेविड वॉर्नर (51) के अर्धशतक के दम पर 173 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर विजयी परचम फहराया।

मुंबई को नॉर्खिया द्वारा डाले गए अंतिम ओवर में 5 रन की जरूरत थी। टिम डेविड ( नाबाद (13) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 17) ने पांचवें विकेट के लिए 30 रन की अटूट साझेदारी की। टिम ने आखिरी गेंद पर दौड़कर 2 रन बनाए और मुंबई को जीत दिलाई। एमआई के लिए कप्तान रोहित शर्मा (65) ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए ईशान किशन (31) के संग 71 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं, तिलक वर्मा ने 41 रन की बेहतरीन खेली।

DC 173/4 (20 ओवर)*

DC 172/10 (19.4 ओवर)*

11:20 मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से मात दी है। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। एमआई के लिए विययी रन टिम डेविड (नाबाद 13) ने बनाए। नॉर्खिया ने यह ओव किया। कैमरन ग्रीन 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

11:00 मुंबई को चौथा झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है। उन्हें मुस्तफिजुर ने 17वें में अपने जाल में फंसाया। रोहित ने ऑफ स्टंप से बारी की गेंद से छेड़छाड़ करने की कोशिश की और विकेटकीपर पोरेल को कैच दे दिया। उन्होंने 45 गेंदों में 65 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के मारे।

10:50 PM मुकेश कुमार ने 16वें ओवर में मुंबई को दो झटके दिए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को मनीष के हाथों कैच कराया। तिलक ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए। उन्होंने 1 चौका और 4 छक्के मारे। मुकेश ने ओवर की छठी गेंद पर सूर्यकुमार यादव (0) को अपने जाल में फंसाया। सूर्या ने आते ही बड़ा शॉट खेला और कुलदीप को कैच थमा दिया। सूर्या मौजूदा सीजन में लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे।

10:40 PM रोहित और तिलक के बीच 50 रन से अधिक की पार्टनरशिप हो चुकी है। रोहित 61 और तिलक 25 रन बनाकर टिके हैं। मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों में 50 रन की दरकार है।

10:25 PM रोहित ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 31 गेंदों में 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। तिलक ने 15 गेंदों मं 20 रन बना लिए हैं। मुंबई को जीत के लिए 48 गेंदों में 61 रन की जरूरत है।

10:10 PM मुंबई को पहला झटका ईशान किशन के रूप में लगा है। वह आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर रनआउट होकर पवेलियन लौचे। उन्होंने 26 गेंदों में 31 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके मारे। रोहित 40 और तिलक वर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

9:55 PM मुंबई ने पावरप्ले में 68 रन जुटाए हैं। रोहित 37 और ईशान 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर ने पांचवें ओवर में 10 और ललित ने छठे ओवर में 9 रन खर्च किए।

9:45 PM रोहित और ईशान ताबड़ोतड़ अंदाज में खेल रहे हैं। मुंबई ने दूसरे ओवर में 13 और तीसरे ओवर में 15 रन बटोरे। वहीं, चौथे ओवर में 7 रन आए। रोहित 12 गेंदों में 25 और ईशान ने इतनी ही गेंदों में 23 रन बना लिए हैं।

9:35 PM मुंबई की पार शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन लक्ष्य का पीछा करने के लिए आए हैं। मुकेश कुमार ने पहले ओवर में 14 रन खर्च किए। रोहित ने दो चौके और एक छक्का लगाया।

9:15 PM मुंबई को 173 रन का लक्ष्य मिला है। दिल्ली की ओर आउट होने वाले आखिरी प्लेयर नॉर्खिया (5) रहे। वह मेरिडिथ का शिकार बने।

9:05 PM  बेहरेनडॉर्फ द्वारा डाले गए ओवर में दिल्ली के चार विकेट गिरे। अक्षर पटेल फिफ्टी जड़ने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के मारे। अक्षर को बेहरेनडॉर्फ ने पहली गेंद पर अरशद के हाथों लपकवाया। डेविड वॉर्नर ने तीसरी गेंद पर विकेट गंवाया। उन्होंने 47 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। वॉर्नर ने राइली मेरेडिथ को कैच थमाया। कुलदीप यादव (0) चौथी गेंद पर रनआउट हुए। अभिषेक पोरेल (1) ने ग्रीन को कैच दिया।

9:00 PM दिल्ली ने 150 का आंकड़ा छू लिया है। बेहरेनडॉर्फ ने 17वें ओवर में 15 रन दिए। अक्षर पटेल ने तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का ठोका। वॉर्नर 51 और अक्षर 42 रन बनाकर टिके हैं।

 

8:50 PM डेविड वॉर्नर ने 43 गेंदों में अर्धशतक कंप्लीट कर लिया है। यह उनके आईपीएल करियर का 58वीं अर्धशतक है। वहीं, अक्षर पटेल 14 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉर्नर और अक्षर के बीच 35 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

8:40 PM दिल्ली का पांचवां गिर गया है। ललित यादव पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें चावला ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह सीधे से बल्ले से शॉट खेलना चाहते थे लेकिन चूक गए। वॉर्नर 46 और अक्षर पटेल 1 के निजी स्कोर पर हैं।

8:30 PM दिल्ली को चौथा झटका रोवमैन पॉवेल के रूप में लगा है। पॉवेल का बल्ला नहीं चला। वह 4 गेंदों में 4 रन ही बना सके। उन्हें चावला ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर एलडीब्ल्यू आउट किया। पॉवेल गुगली पर गच्चा खा गए। उन्होंने रिव्यू लिया पर कोई फायदा नहीं हुआ। वॉर्नर 39 और ललित यादव 2 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

8:20 PM पीयूष चावला ने नौवें ओवर में मनीश पांडे का शिकार किया। उन्होंने बेहरेनडॉर्फ को कैच थमया। मनीष ने 18 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके ठोके। वहीं, राइली मेरेडिथ ने 10लें ओवर में यश धुल को अपने जाल में फंसाया। धुल ने 4 गेंदों में 2 रन जुटाए। उन्होंने नेहल वढेरा को कैच दिया। वॉर्नर 31 और रोवमैन पॉवेल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:05 PM वॉर्नर और मनीष ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 40 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। वॉर्नर 27 और मनीष 26 रन बनाकर टिके हैं। पीयूष चावला ने सातवें ओवर में 8 जबकि ऋतिक ने आठवें ओवर में 16 रन लुटाए।

7:55 PM दिल्ली का पावरप्ले में पचासा कंप्लीट हो गया है। वॉर्नर 18 और मनीष 17 रन बनाकर क्रजी पर हैं। ऋतिक ने छठे ओवर में 9 रन खर्च किए।

7:45 PM दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा है। शॉ एक बार फिर बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उन्हें स्पिनर ऋतिक शौकीन ने चौथे ओव की चौथी गेंद पर कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। शॉ ने 10 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 15 रन बनाए। वॉर्नर 17 और मनीष पांडे 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

7:35 PM दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मुंबई के लिए पहला ओवर जेसन बेहरेनडॉर्फ ने डाला और 7 रन खर्च किए। शॉ ने एक चौके समेत 5 और वॉर्नर ने 2 रन जुटाए।

7:25 PM मुंबई ने ट्रिस्टन स्टब्स के स्थआन पर राइली मेरेडिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। यश धुल दिल्ली की ओर से डेब्यू करेंगे। जीसी ने राइली रोसौ की जगह मुस्ताफिजुर रहमान को मौका दिया है।

7:10 PM दिल्ली-मुंबई की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्खिया, मुस्तफिजुर रहमान।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, राइली मेरेडिथ।

7:00 PM मुंबई ने टॉस जीतकर दिल्ली को बैटिंग का न्यौता दिया है। टॉस के बाद रोहित ने कहा कि हम बॉलिंग करेंगे। हमने शुरुआती दो मैचों में पहले बैटिंग की, जिसमें नतीजा हमारे मुताबिक नहीं रहा।
पिच ड्राई दिख रही है और शायद कुछ टर्न ले सकता है। आज रात ओस भी फैक्टर हो सकती है।

6:50 PM दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आईपीएल में 200 चौकों का आंकड़ा छूने के नजदीक हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए पांच चौकों की जरूरत है।

6:40 PM दिल्ली-मुंबई की संभालित प्लेइंग-11

डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे/पृथ्वी शॉ, राइली रोसौ, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ललित यादव, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और इशांत शर्मा, लुंगी एनगिडी

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय

6:30 PM दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड 

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, फिलिप सॉल्ट, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, रिले रोसौव, रिपल पटेल, यश धुल, अभिषेक पोरेल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, विक्की ओस्तवाल।

6:25 PM मुंबई कैपिटल्स स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अरशद खान, डेवॉल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा , संदीप वारियर, जोफ़्रा आर्चर, विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, आकाश मधवाल, डुआन जानसेन, राघव गोयल, अर्जुन तेंदुलकर।

6:20 PM नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। डीसी और एमआई के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

One thought on “DC vs MI, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर दर्ज की रोमांचक जीत, वॉर्नर ब्रिगेड ने लगाया ‘हार का चौका’

  • An interesting discussion is definitely worth comment. I do believe that you should publish more about this subject, it may not be a taboo matter but typically people dont discuss these subjects. To the next! Many thanks!!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *