IPL 2024Sports

क्या ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म है RCB के लिए चिंता, आकाश चोपड़ा ने दिया सीधा जवाब

Spread the love

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनके प्रदर्शन में निरंतरता हमेशा से सवालों के घेरे में रही है। किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के साथ उनका बीता सीजन बहुत खराब रहा था। इसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। लेकिन इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। क्या यह दांव सही है। इस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि यह मामला 50-50 का है।

 पिछले साल मैक्सवेल का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। हालांकि इससे आईपीएल में उनकी डिमांड पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इस साल फरवरी में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में उन्हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइजी में काफी होड़ देखी गई। चेन्नै सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ी होड़ देखी गई। आखिर बैंगलोर की फ्रैंचाइजी ने 14.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये ही था।

  इसके बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या इतनी बड़ी कीमत उनके लिए सही है? क्या मैक्सवेल अपनी इस कीमत को जस्टिफाइ कर पाएंगे? इसी सवाल का जवाब टि्वटर पर पूर्व क्रिकेटर और अब कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक यूजर ने पूछा। इस सवाल के जवाब में चोपड़ा ने कहा कि यह दांव बैंगलोर के लिए 50-50 का साबित हो सकता है।

क्या ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए चिंता का विषय है? इस सवाल के जवाब में आकाश चोपड़ा ने कहा कि ग्लेन मैक्सवेल को फॉर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जिस अंदाज में ग्लेन मैक्सवेल खेलते हैं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी फॉर्म कैसी चल रही है।

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने माना कि मैक्सवेल को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किए हुए काफी अर्सा बीत गया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल का पिछला सीजन उनके लिए काफी खराब रहा था लेकिन इसके बावजूद इसका कोई फर्क नहीं पड़ता।

maxwell-price

चोपड़ा ने मैक्सवेल को एक्स फैक्टर, मैक्स फैक्टर बताते हुए कहा कि मैक्सवेल अगर रन बनाते हुए आ रहे हैं तो इसका अर्थ यह नहीं कि वह यहां भी रन बनाएंगे। और अगर रन बनाते हुए नहीं आ रहे हैं तो भी इसका अर्थ यह नहीं कि वह रन नहीं बनाएंगे। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के खेल के बारे में जवाब दिया कि उस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।

RCB-Schedule

उन्होंने आगे कहा कि मैक्सवेल के लिए शुरुआती मुकाबले थोड़े से मुश्किल हो सकते हैं क्योंकि वे चेन्नै के मैदान पर खेले जाएंगे। चेन्नै की पिच परंपरागत रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है और ऐसे में उनके लिए वहां खुलकर खेलना आसान नहीं होगा। हालांकि चोपड़ा मानते हैं कि मैक्सवेल की पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी टीम के काम आ सकती है। उन्होंने साफ किया कि टीम को उम्मीद है कि मैक्सवेल अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा होने के चांस 50-50 हैं।

IPL में मैक्सवेल का प्रदर्शन
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में कुल 82 मैच खेले हैं और 1505 रन बनाए हैं। उनका औसत 22.13 का रहा है और स्ट्राइक रेट 154.67 का। उन्होंने छह हाफ सेंचुरी लगाई हैं और एक भी शतक उनके नाम आईपीएल में नहीं है। 95 उनका उच्चतम स्कोर है। 
maxwell-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *