MaharashtraMumbaiNational

नवाब मलिक का पलटवार, वानखेड़े की उगाही वाली प्राइवेट आर्मी से जुड़े हैं मोहित कंबोज

Spread the love

हाइलाइट्स

  • नवाब मलिक ने मोहित कंबोज पर लगाया गंभीर आरोप
  • मलिक ने कहा कि कंबोज समीर वानखेड़े की उगाही टीम का हिस्सा हैं
  • मोहित कंबोज के साले के जरिए आर्यन खान को फंसाया गया
  • आर्यन खान को किडनैप कर फिरौती मांगने की प्लानिंग थी

मुंबई
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने बीजेपी नेता मोहित कंबोज पर बेहद संगीन आरोप लगाया है। मलिक ने कहा कि मोहित कंबोज तो एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की उगाही वाली प्राइवेट आर्मी का हिस्सा हैं। कंबोज के साले के जरिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कॉर्डेलिया क्रूज पर बुलाया गया और समीर वानखेड़े के साथ मिलकर उसे फंसाया गया, ताकि 25 करोड़ की उगाही की जा सके।

मोहित कंबोज इस शहर में 12 होटल चलाते हैं और अपने होटल को अच्छे से चलाने के लिए बगल के होटलों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से छापेमारी करवाते हैं, ताकि वह होटल बंद हो जाए और इनका धंधा चलता रहे।

कंबोज और वानखेड़े की साठगांठ?
नवाब मलिक ने कहा कि मोहित कंबोज और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की साठगांठ है और दोनों लोग मिलकर बड़े घरों के लोगों और बॉलीवुड के सितारों को फर्जी ड्रग्स मामले में फंसाकर उगाही का धंधा चलाते हैं। मलिक ने कहा कि जब 6 अक्टूबर को हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। उसके बाद ठीक दूसरे दिन यानी 7 तारीख को समीर वानखेड़े, मोहित कंबोज से ओशिवारा में मिले। इस बात की जानकारी मुझे खुद वहां के स्थानीय लोगों ने दी।

उन्होंने बताया कि एक गाड़ी वाले व्यक्ति आया था और एक व्यक्ति के साथ कुछ बॉडीगार्ड भी थे। मलिक ने कहा कि इन लोगों का नसीब बहुत अच्छा है कि वहां का सीसीटीवी बंद था। इसी घबराहट में समीर वानखेड़े ने एक कंप्लेंट दर्ज कराई थी कि कोई मेरा पीछा कर रहा है। मलिक समीर वानखेडे इस शहर में ड्रग्स का धंधा चलाना चाहते हैं और वसूली करना उनका मकसद है।

सुनील पाटिल से मैं कभी नहीं मिला
नवाब मलिक ने कहा कि सुनील पाटिल जिसका जिक्र मोहित कंबोज ने किया है, वह एक फ्रॉड आदमी है। मैं उस व्यक्ति से जीवन में कभी मिला नहीं। सुनील पाटिल के नाम से होटल ललित में बीते 7 महीनों से कमरा बुक था। वहां पर समीर वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी के लोग आते जाते थे। वहां शराब, शबाब और ड्रग्स की पार्टियां होती थी। वहां लड़कियों का भी आना-जाना होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *