CricketIPL 2024Sports

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से चौंकाया, रविंद्र जडेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

Spread the love

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने फैसले से चौंका दिया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी है। जडेजा काफी समय से चेन्नई की टीम के साथ हैं। वह साल 2012 से चेन्नई की टीम में खेल रहे हैं। वह चेन्नई की कप्तानी करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले धोनी और सुरेश रैना टीम की कमान संभाल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है, ‘धोनी चेन्नई इस सीजन और आगे भी चेन्नई का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।’

 

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कासी विश्वनाथन ने कहा कि धोनी लीडरशिप में बदलाव को आसानी से बदलाव करना चाहते हैं। और उन्हें लगता है कि जडेजा कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते साल का खिताब जीता था। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने गुरुवार को टीम मीटिंग में इस बात का ऐलान किया था। ट्रेनिंग में जाने से पहले इस बात की जानकारी दी थी।

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने पहले ही कहा था कि अगर रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान बन सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर धोनी एक दो मैच का आराम करने का फैसला करते हैं तो जडेजा को कमान संभाल सकते हैं।

विश्वनाथन ने आगे कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी इस बारे में सोच रहे थे। धोनी को लगता था यह समय है जब कप्तानी जडेजा को सौंप देनी चाहिए। उन्हें लगता है कि जड्डू अपने करियर की प्राइम फॉर्म में हैं और यह सही समय है जब उन्हें चेन्नई की कप्तानी सौंप दी जाए। शायद उनके दिमाग में यही चल रहा होगा कि यह फ्रैंचाइजी के लिए अच्छा होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *