International

PM Modi in US: नेता-मंत्री ही नहीं, अमेरिकी मीडिया में भी मोदी-मोदी की गूंज, वॉशिंगटन पोस्ट से न्यूयॉर्क टाइम्स तक देखिए किसने क्या कहा

Spread the love

हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी के राजकीय दौरे की अमेरिकी मीडिया में जबरदस्त कवरेज
  • भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर लेख और विचारों की लगाई झड़ी
  • कवरेज में भारत-अमेरिका संबंधों को चीन से जोड़ने की कोशिश

वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है। आज पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच कई रक्षा सहयोग समझौतों पर भी हस्ताक्षर होने वाले हैं। ऐसे में अमेरिकी मीडिया में भी पीएम मोदी के दौरे की जबरदस्त कवरेज हो रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट, सीएनएन जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर काफी विस्तार से लिखा है। इसमें भारत अमेरिका संबंध और चीन पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी गई है।

वॉशिंगटन पोस्ट ने क्या लिखा

वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि पीएम मोदी का अमेरिका दौरा चीन के लिए एक बड़ा लेकिन गुप्त संदेश है। पीएम मोदी का अमेरिका दौरे में बीजिंग के विस्तार को रोकना एक अहम मुद्दा है। पोस्ट ने लिखा कि पिछले कुछ साल में अमेरिका और भारत के संयुक्त बयानों में उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा की गई है, तालिाबन से मानवाधिकारों का सम्मान करने को कहा गया है और म्यांमार में हिंसा को समाप्त करने जैसी अपील की गई है, लेकिन कभी भी भारत के प्राथमिक प्रतिद्वंदी चीन का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन अमेरिका की नीति अब बदल रही है। पीएम मोदी की यात्रा की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शी जिनपिंग को तानाशाह करार दिया। यह दिखाता है कि चीन को लेकर अमेरिका की नीति बदल रही है।

WhatsApp Image 2023-06-22 at 4.08.55 PM.

 

न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी की पीएम मोदी के दौरे की तारीफ

न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि बाइडन पीएम मोदी का भव्य स्वागत कर रहे हैं, क्योंकि वे भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं। इस लेख में भी भारत अमेरिका संबंध और चीन से बढ़ते खतरों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। इसमें हिंद महासागर समेत कई क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के भागीदारी को लेकर बताया गया है। एक दूसरे आर्टिकल में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की तटस्थता को लेकर फायदे के बारे में बताया गया है। इसमें रूस से भारत के तेल आयात अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंध जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई है।

WhatsApp Image 2023-06-22 at 4.08.10 PM.

 

सीएनएन ने पीएम मोदी के दौरे को चीन से जोड़ा

सीएनएन ने अपनी खबर में लिखा है कि बिडेन ने व्यापारिक सौदों से भरी यात्रा के लिए मोदी के लिए रेड कॉर्पेट बिछाया है। इसमें राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में स्वागत करना अमेरिकी कूटनीति का सबसे अच्छा उदाहरण बताया गया है। लेख में बताया गया है कि पश्चिमी देशों को भारत को लेकर कई आपत्तियां भी हैं। इसके बावजूद सभी देश भारत के साथ नजदीकी संबंध स्थापित करना चाहते हैं। इसका प्रमुख कारण दुनिया में भारत की बढ़ती साख है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के अलावा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भी है। बाइडन के विचार से जलवायु परिवर्तन से लेकर प्रौद्योगिकी में प्रगति तक किसी भी बड़ी वैश्विक चुनौती को भारत की भागीदारी के बिना संबोधित नहीं किया जा सकता है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के दौर में उन्हें भारत से बहुत उम्मीदें भी है।

3 thoughts on “PM Modi in US: नेता-मंत्री ही नहीं, अमेरिकी मीडिया में भी मोदी-मोदी की गूंज, वॉशिंगटन पोस्ट से न्यूयॉर्क टाइम्स तक देखिए किसने क्या कहा

  • XRumerTest

    Hello. And Bye.

  • Hello guys! Nice article Namaste Indian News – Sach ki raah par sabse aage

Comments are closed.