National

3 करोड़ फूंक खाली लौटा चोकसी को लेने गया स्पेशल प्लेन

Spread the love

नई दिल्ली
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के भारत आने में तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसा लगता है कि अब इसके प्रत्यपर्ण पर लंबा वक्त भी लग सकता है। डोमिनिका कोर्ट ने इस मामले में अभी सुनवाई टाल दी है। ऐसे में तमाम इंतजामों के साथ गए भारतीय अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि डोमिनिका से विशेष विमान भारत वापस लौट रहा है। विमान के वापस लौटते वक्त चोकसी अस्पताल में पुलिस के पहरे में रहा।

मेहुल चोकसी का लाने का खर्च
मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पूरी ताकत लगा रही है। इसका भारत आना बेहद अहम है ताकि इससे कई राज उगलवाए जा सकें। मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट 500 को भेजा गया है। ये विमान कतर एयरवेज का है। इसका एक घंटे का अनुमानित किराया 9 लाख रुपए है। इस प्लेन के एंटीगुआ जाने का खर्चा 1.35 करोड़ से 1.43 करोड़ के बीच है।


वापस लौट विमान
मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए 28 मई को विशेष विमान रवाना हुआ था। लेकिन वहां पर उसके प्रत्यर्पण में दिक्कतें आने के बाद डोमिनिका भेजे गए प्राइवेट विमान ने गुरुवार को रात 8:10 बजे (स्थानीय समयानुसार) द्वीप (डोमिनिका) से उड़ान भरी। ये अधिकारी बॉम्बार्डियर ग्लोबर 5000 जेट ले लौट आए हैं।

भारत को कोर्ट में क्या करना है साबित
सीबीआई और ईडी के अधिकारयों को कोर्ट में यह साबित करना है कि चोकसी अभी भी भारतीय नागरिक ही है। उसकी अभी तक नागरिकता खत्म नहीं हुई है। एंटीगा में बसने से पहले चोकसी ने नागरिकता त्यागने के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं की है।


क्या-क्या सबूत है?
अपने दावे को मजबूत करने के लिए भारतीय अधिकारी पूरी कागजी तैयारी के साथ डोमिनिका गए हैं। चोकसी का आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड भी इसमें शामिल है, जो तस्दीक करेंगे कि यह भगोड़ा कारोबारी अभी भी भारतीय नागिरक है। ये सभी दस्तावेज कोर्ट में फाइल किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *