International

हवा में सेक्स करने का शौक पड़ा भारी! उड़ते प्लेन में पायलट ने बनाया सेक्स टेप, फ्लाइंग स्कूल ने निकाला

Spread the love

मास्को: रूस के एक पायलट को कॉकपिट में एक महिला कैडेट के साथ सेक्स टेप बनाने के आरोप में निकाल दिया गया है। ये हैरान कर देना वाला मामला रूस के सासोवो फ्लाइट स्कूल से आया है। जहां महिला कैडेट और पायलट ने कॉकपिट में सेक्स टेप बनाया। दोनों ने कॉकपिट में किए सेक्स को कैमरे पर रिकॉर्ड भी किया। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने गैर जिम्मेदाराना तरीके से हवाई जहाज को ऑटो पायलट मोड पर लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय पायलट ने अपनी 21 साल की कैडेट से कई और उड़ानों के एवज में सेक्स की डिमांड की थी। पायलट ने कैडेट को सेक्स के बदले एक्स्ट्रा फ्लाइट टाइम की डील के लिए मना लिया था। स्थानीय न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने ये सेक्स टेप सेसना 172 (Cessna 172) विमान में बनाया। विमान रायज़ान क्षेत्र में उड़ रहा था जब इन्होंने उसे ऑटो पायलट मोड पर लगा दिया।

कैडेट ने मना किया था
जब ये वीडियो ऑनलाइन आया तो लोगों ने उन्हें पहचाना। सासोवो फ्लाइट स्कूल तक जब ये वीडियो पहुंचा तो उन दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया। जानकारी के मुताबिक पायलट एक शादीशुदा व्यक्ति है। उसने एक्स्ट्रा फ्लाइट टाइम बढ़ाने के एवज में महिला कैडेट से सेक्स की डिमांड की थी। इस मामले में कैडेट ने कहा कि शुरुआत में उसने इस बात के लिए मना किया था। उसने कहा, ‘मैंने शुरू में इस बात को लेकर मना किया, क्योंकि वह एक शादीशुदा व्यक्ति था। लेकिन बाद में उसने एक्स्ट्रा ट्यूशन देने की बात कही।’

‘गैस की कीमत 1 हजार क्यों?’ लोक संवाद कार्यक्रम में पाटिल से यह सवाल पूछते हुए वृद्ध ने 14 सेकेंड में माइक ले लिया।

सिर्फ एक बार हुआ ऐसा
यह पूछे जाने पर कि आखिर फ्लाइट में क्या हुआ था इस पर कैडेट ने बताया का दोनों ने प्लेन को ऑटोपायलट मोड पर लगा कर सिर्फ एक दूसरे को किस किया था। उसने ये भी कह कि ऐसा सिर्फ एक बार हुआ और दोबार नहीं दोहराया गया। जानकारी के मुताबिक कैडेट का उसके एक साथी कैडेट से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने बदला लेने के लिए वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *